बड़ा हादसा:अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश,रेस्क्यू जारी

डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। अहमदाबाद-लंदन जाने वाला विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।मिली जानकारी के अनुसार विमान में 242 यात्री सवार थे जो अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रहे थे|मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में प्लेन क्रैश के बाद कई किलोमीटर तक धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं। अडानी एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की प्रारंभिक सूचना के आधार पर अहमदाबाद फायर टीम मौके पर पहुची राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है|गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के सीएम से हादसे की जानकारी ली|