फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के तीन परीक्षा केन्द्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार 1 जून को आयोजित होगी| जिसमे 1113 परीक्षार्थियो को परीक्षा में शामिल किया गया है|
दरअसल जनपद में डीएन डिग्री कालेज फतेहगढ़ में 420, बद्री विशाल डिग्री कालेज 420, केआर रस्तोगी इंटर कालेज में 273 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे| परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होगी | तीनों परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये है| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष आयोजित होगी| नियमों का पूर्ण रूप से पालन होगा|





