फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्वजन ने इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज में भर्ती किया गया| डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर तिहैया निवासी आदेश की 38 वर्षीय पत्नी ललिता शुक्रवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। महिला ने आंगन में रखे पंखे को हटानें में करंट लग गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन आनन-फानन में सीएचसी कायमगंज लेकर पंहुचे| जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गये। परिजनों में कोहराम मच गया| मृतका के दो पुत्र शिवम, सचिन व दो पुत्रियां कोमल ,सुरभि हैं। स्वजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



