अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म समाज सेवा व जन कल्याण के किये कार्य

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में नगर पालिका परिषद द्वारा भा जनता भाजपा के रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सम्मेलन आयोजित हुआ।
Kashvi Aesthetics Farrukhabadरानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर एक न्याय प्रिय शासिका थी, जिन्होंने समाज में नारी को सिर्फ करुणा ही नहीं बल्कि शक्ति का रूप बताया था। वह नारी शक्ति के प्रतीक थी जिन्होंने शासन धर्म समाज सेवा और जन कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किया भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ऐसे राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य कर रही है|
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय परिषद की पूर्व सदस्य डॉ. रजनी सरीन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने बहुत संघर्षों से गुजर कर समाज और राष्ट्र की सेवा की| उन्होंने अपने शासन में न्याय को प्राथमिकता देकर महिला सशक्तिकरण के मिसाल कायम की है। कार्यक्रम आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष वत्सल्या अग्रवाल ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण धार्मिक स्थलों के निर्माण और गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दी| आज समाज में अहिल्याबाई होल्कर जैसे आदर्श की आवश्यकता है| ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके और समाज में समरसता कायम रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत ने किया| पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज अग्रवाल, सत्यपाल सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार, अभियान संयोजक हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, स्वदेश पाल , जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, अरुण दुबे बाबा अनिल तिवारी, शंकर ठाकुर, ममता सक्सेना अभिषेक वाजपेयी,जय माँ अहिल्याबाई होल्कर पाल सेना जिलाध्यक्ष पंकज पाल, पंकज दीक्षित, पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि हे। का संचालन देवदत्त राजपूत ने किया।
कमालगंज नगर पंचायत में आयोजित हुई गोष्ठी
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं मुख्य वक्ता महिला मोर्चा महामंत्री हिना दवे की उपस्थिति में नगर पंचायत कमालगंज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री-जन्म जयंती पर नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन देवदत्त राजपूत ने किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा आज हर जगह रानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की जा रही है| भाजपा संगठन द्वारा चलाए गए इस अभियान से सभी जगह रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों से उनके आदर्शों एवं विचारों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है| जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री हिना दवे ने कहा पुरानी अहिल्याबाई होल्कर एक समाज सुधारक महिला थी उनके विचारों एवं आदर्श से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को फिर से जीवंत करने का कार्य किया उसमें काशी विश्वनाथ बाबा केदारनाथ उज्जैन के महाकाल मंदिरों के उदाहरण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे स्थानों पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाओं को स्थापित किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राज बेटी शंखवार, सभासद बबली, संजू पाल, कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे|