फालोअप: दो दिन बाद भी बालिका का नही लगा सुराग

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)बीते दो दिन पूर्व घर से दाल लेनें निकली बालिका लापता हो गयी|मामले के दो दिन बाद भी बालिका का कोई सुराग नही लगा |
थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर दत्त मजरा मडैयों निवासी महावीर की 13 वर्षीय पुत्री सुमनलता अपने घर से गाँव के ही हरकिशोर की परचून दुकान से दल लेनें के लिए गयी थी| लेकिन काफी समय के बाद वापस नही आयी| परिजनों नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चला| जिसके बाद परिजनों नें सूचना पुलिस को दी| बीते दिन पुलिस नें उसकी तलाश ड्रोन से भी करायी थी, लेकिन सफलता नही मिली| मंगलवार को पुलिस नें कानपुर से डॉग हेंडलर ने अपने डॉग जैकी के साथ बालिका की तलाश की, लेकिन सफलता नही मिली| परिजन बेहाल हैं| ग्रामीणों नें पुलिस को बताया कि एक अघोरी को बच्ची के साथ देखा था| ग्रामीणों के कहने पर ग्राम भुवनपुर में भी पुलिस नें तलाशी करायी लेकिन सफलता नही मिली|
Kashvi Aesthetics Farrukhabad