फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पद का दुरूपयोग करनें में पीड़ित दम्पति पर शांति भंग की कार्यवाही कर दी| दारोगा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गयी है| लिहाजा दारोगा के ऊपर तलवार लटकी दिख रही है |
थाना अमृतपुर के ग्राम परतापुर खुर्द निवासी रामकिशन नें पुलिस अधीक्षक को शिकायत की| जिसमे कहा कि उसने दाताराम, दीपक पुत्र आशाराम, पुष्पेन्द्र, अमित पुत्र दाताराम निवासी बड़ा गाँव परतापुर खुर्द के खिलाफ शिकायत की थी| बीते 23 मई को थाना अमृतपुर के दारोगा शिशुपाल सिंह का फोन आया और
उन्होंने थानें आनें को कहा| जिसके बाद पीड़ित रामकिशन अपनी पत्नी रामादेवी के साथ 23 मई को शाम 5 बजे थानें पंहुचा| दारोगा शिशुपाल नें पूंछतांछ की| आरोपी के द्वारा दी गयी गलीगलौज की रिकार्डिंग भी होनें की जानकरी दी| जिसके बाद दारोगा नें रामकिशन का फोन लेकर उसे कुछ देर तक चलाया और उसके बाद वापस कर दिया| फोटो भी रामकिशन की खिचीं| जब रामकिशन थानें से जानें लगा तो दारोगा नें कहा कि 24 मई को वह घटना स्थल पर आकर जांच करेंगे| कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आ गया कि उसकी शिकायत का निस्तारण किया गया है| जिसके बाद पीड़ित को जानकारी हुई की दारोगा नें फर्जी ढंग से शिकायत का निस्तारण किया है| जिसको पीड़ित नें आरोपी बनाया था उसी पुष्पेन्द्र को निस्तारण में गवाह बना दिया| इतने में भी जब मन नही भरा तो पीड़ित व उसकी पत्नी का शांति भंग की कार्यवाही कर दी| लिहाजा पीड़ित रामप्रकाश नें दारोगा शिशुपाल के खिलाफ लोक सेवक होनें के बाद भी सरकारी पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को कार्यवाही के खिलाफ शिकायत की है| दारोगा शिशुपाल का फोन नही उठा | थानाध्यक्ष मोनू शाक्या नें बताया कि गलत आरोप लगाया गया है|
पद का दुरूपयोग, पीड़ित दम्पति पर ही दारोगा नें की शांति भंग की कार्यवाही




