फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता )कालेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया| इसके साथ ही उनके बेहतर भविष्य की कामना भी की गयी|
राजकीय बालिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रिचा यादव के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी अवनींद्र कुमार व डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह पंहुचे और कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| कालेज में इंटर की परीक्षा बेहतर अंकों से प्राप्त करनें वाली 17 छात्राओं को सम्मानित किया गया| इंटर में छात्रा रिया राजपूत नें जनपद में 07 वां स्थान प्राप्त किया| 
कक्षा 10 की छात्रा आराध्या राठौर नें जनपद में 05 वां स्थान प्राप्त किया | प्रधानाचार्य ऋचा यादव नें बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की इंटर की छात्राओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, वहीं हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम भी 95 प्रतिशत रहा| सीएमओ व डीआईओएस के द्वारा विद्यालय के मेधावी छात्राओं को प्रतीकचिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया| जिसमे शालिनी सिंह,वैष्णव, निधि, आकाक्षां, पल्लवी, गीता, शिवा, अदिति,शिखा, खुशबू व अंशिका आदि को पुरस्कृत किया गया| 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाली छात्रा चांदनी, माधुरी, कीर्ति, नव्या, अनुष्का, निहारिका, आदि को सम्मानित किया गया| संचालन आकाश मिश्रा नें किया| दीप्ती यादव वैज्ञानिक राष्ट्रीय मानसिक स्वस्थ् कार्यक्रम, डीसी मनेन्द्र मिश्रा, गंगेश शुक्ला, हिमांशी, पीडी शुक्ला आदि रहे| 

कालेज नें मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित



