बालिका से दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बालिका से दुष्कर्म का के आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 12 वर्षीय किशोरी के साथ ग्राम हमीरपुर सोमवंशी निवासी 17 वर्षीय बाल अपचारी ने दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ के निकट से आरोपी को गिरफतार से गिरफ्तार कर लिया।