हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लि. स्टेट हैड सहित तीन पर मुकदमा

0
978

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) न्यायालय के आदेश पर हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लि, मार्केटिंग मैनेजर, डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर पर अपनी कम्पनी के सहकर्मी को बंधक बनाकर लाखों रूपये जबरन बसूल करनें में मुकदमा दर्ज किया गया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र की किराना बाजार निवासी पूनम सक्सेना पत्नी दिलीप कुमार सक्सेना नें कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे स्टेट हैड हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लि. गोमती नगर लखनऊ
निवासी आरुनी कुमार, मार्केटिंग मैनेजर धीरज कुमार, डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर अवधेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि उनका पुत्र निशांत गौरव हिन्दुस्तान उवर्रक व रसायन लि. में मार्केटिंग ऑफीसर के पद पर कार्यरत था| कम्पनी में कार्य करने वाले आरुनी कुमार स्टेट हेड, धीरज कुमार मार्केटिंग मैनेजर अवधेश सिंह डिप्टी मार्केटिंग मैनेजर निशांत गौरव से बुराई मानते थे एवं निशांत गौरव का मानसिक उत्पीडन कर एवं धमकी देकर 50 लाख रूपये की मांग करते थे| 21 मार्च 2025 को समय करीब 2 बजे दिन में धीरज कुमार मिश्रा व अवधेश सिंह निशांत गौरव को वैलेनो कार से लेकर घर किराना बाजार आये एवं पूनम सक्सेना व उसके घरवालों से कहा कि निशांत गौरव के उपर डीलरों से लेन-देन को लेकर जांच चल रही है, उस जांच को हम लोग समाप्त कर देंगे एवं निशांत गौरव की नौकरी भी बचा देंगे इसके एवज में हम लोगों को 50 लाख रूपये देने होंगे| घर वालों ने इतने रूपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों नें नाराज होकर गालियां देते हुए कहा कि हम लोग निशात गौरव को बंधक
बनाकर ख जा रहे हैं। जब 50 लाख रूपये की व्यवस्था हो जाये तो लखनक आ जाना तब तक तेरा लड़का हम लोगों के पास बंधक रहेगा। निशांत गौरव को अपनी गाड़ी में डालकर ले जाने लगे,तरुण गौरव को साथ भेज दिया| निशांत गौरव को 50 लाख रुपयों की मांग को लेकर मारना पीटना शुरू कर दिया, जिस पर तरूण गौरव ने अपने व अपनी पत्नी के यूपीआई के माध्यम से उन लोगों द्वारा बताये गये चार लोगों के मोबाइल पर 1 लाख 90 हजार रुपये भेज दिये| परिवार से की जालसाजी कर कुल 13 लाख रूपये हड़प लिये और निशांत गौरव को छोड़ा गया | आरोपी गाली गलौज कर जानमाल की धमकी देते हैं|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]