फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) घर से निकले ट्रक चालक का शव मक्के के खेत में पड़ा मिला | पुलिस के कार्यवाही ना करनें से आक्रोशित भीड़ ने शव थानें के बाहर रखकर हंगामा किया| हंगामा के दौरान पुलिस ने जब भीड़ को खदेड़ा तो भीड़ ने थानें पर पथराव कर दिया| बाद में पुलिस नें कार्यवाही का भरोसा दिया| पुलिस नें मामले में पीड़ित की तरफ से पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चाहर निवासी अनिल कुमार पुत्र पुरुषोत्तम नें मुकदमा दर्ज कराया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र शिवनदंन को भियास प्रसाद पुत्र श्रीराम, हिमांशु, कल्यान पुत्र भियास प्रसाद, सालोक पुत्र राजू , अनुज पुत्र रामनिवास निवासी कोरी खेड़ा जहानगंज ले गये, आरोपियों नें लाठी डंडो से मारकर मौत के घाट उतार दिया, उसको जहरीला पदार्थ भी पिला दिया| उसका शव कोरीखेड़ा निवासी श्रीकृष्ण के मक्के के खेत में पड़ा मिला | शिवनंदन की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया| सूचना पर पंहुची
पुलिस नें मुकदमा दर्ज करनें से आनाकानी की तो स्वजन व ग्रामीण 11 ट्रैक्टर भरकर शव लेकर थानें आ धमके| सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह, सीओ राजेश द्विवेदी आदि पुलिस के साथ मौके पर आ गये| मृतक के परिजनों की थानाध्यक्ष जितेन्द्र पटेल से नोकझोंक भी हुई| पुलिस ने नोकझोंक के दौरान लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा, जिससे भडकी भीड़ ने थानें पर पथराव किया | भाजपा नेता शैलेन्द्र राजपूत, सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, जिला पंचायत सदस्य अमित राजपूत आदि भी थानें आ गये| माहौल शांत होनें के बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया| मामले के पीछे मृतक ट्रक चालक का एक युवती से प्रेम प्रसंग बताया गया है| पुलिस नें कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है| सीओ मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी नें बताया की मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया| 



थानें के बाहर ट्रक चालक का शव रख लगाया जाम, पुलिस नें खदेड़ा, भीड़ नें किया पथराव



