फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भाकियू जिलाध्यक्ष ने तगादा करनें पर साउंड सर्विस दुकानदार के साथ मारपीट कर दी| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला विकास नगर पांचाल घाट निवासी गोपाल अग्निहोत्री नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा बीती रात लगभग 11:25 बजे मोहल्ले के पंकज किराना स्टोर से कुछ सामान लेनें गये थे| भाकियू जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी के पास 9,000 हजार रूपये साउंड सिस्टम लगाने के है| दरअसल गोपाल नें बताया की उसकी पांचाल घाट पर साउंड सर्विस की दुकान है| नरेंद्र ने अपनी किसान यूनियन की महापंचायत में साल 2023 में उसका साउंड सिस्टम लगवाया था| लेकिन किराये के 9 हजार रूपये नही दिये| जिसको लेकर विवाद हो गया | आरोप है कि भाकियू जिलाध्यक्ष ने गोपाल के साथ मारपीट कर दी| पांचाल घाट चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|


भाकियू जिलाध्यक्ष ने तगादा करनें पर पीटा



