करौंदे के बाग में मिला युवती का कंकाल

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) करौंदे के बाद में युवती का कंकाल मिलनें से सनसनी फैल गयी| मौके पर भीड़ लग लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की|

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर के निकट रेलवे स्टेशन से महज 100 मीटर दूर ग्राम सुभानपुर निवासी अहिबरन सिंह शक्य का करौंदे का बाग है| जिसमे ग्रामीणों ने कुत्तो को शव नोचते देखा | सूचना मिलने पर सीओ संजय वर्मा व प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, फिल्ड यूनिट टीम फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे |पुलिस को युवती का कंकाल के निकट ही पास में ही महिला के बाल व पास में ही सूखा खून मिला। शव के निकट ही काले रंग की पजामी और चड्डी भी पुलिस को मिली| पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा| सीओ कायमगंज संजय वर्मा नें बताया कि नर कंकाल की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है| उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|