पांचाल घाट पुल के खुले ज्वाइंट, हादसे का इंतजार

0
1017

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पांचाल घाट पुल की रिपेयरिंग होनें के बाद भी राहगीरों को राहत नहीं मिली। रिपेयरिंग के चंद दिन बाद ही गुणवत्ता की पोल खुली ओर पुल के ज्वाइंट पहले जैसे ही खस्ता हाल हो गया है।
दरअसल विगत दिनों एक माह के लिए 2 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रूट डायवर्जन कर रिपेयरिंग का कार्य किया गया था| लगभग एक माह बाद जब पुल को खोला गया तो एक महीनें भी पुल व्यवस्थित नही चल सका और उसके ज्वाइट फिर खुल और पुल पर बड़े-बड़े गड्डे हो गये| जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें पुल ठीक करनें के निर्देश दिये| जिसके बाद फिर काम संतोष जनक नही हुआ , नतीजन पुल और खस्ता हाल हो गया है| जिससे बड़ा हादसा हो सकता है|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]