पहलगाम हमले पर न हो घिनौनी राजनीति,सरकार के साथ एकजुट हों सभी दल

डेस्क:पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सियासत चरम पर है इसी बीच बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी सभी दलों को एकजुट होने की सलाह दी है।मायावती ने कहा कि इस समय पोस्टरबाजी और बयानबाजी के जरिए घिनौनी राजनीति करना देशहित में नहीं है।




मायावती ने हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के साथ खड़े होने की अपील की है।एक्स हैंडल पर मायावती ने लिखा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी पार्टियों को एकजुट होकर सरकार के हर कदम के साथ खड़े होना चाहिए, ना कि इसकी आड़ में पोस्टरबाजी व बयानबाजी आदि के जरिए घिनौनी राजनीति की जानी चाहिए क्योंकि इससे लोगों में कन्फ्यूजन पैदा हो रहा है जो देशहित में ठीक नहीं है।