पहलगाम घटना केंद्र सरकार की नाकामी: सपा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद दौरे पर आये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल नें जम्मू-कश्मीर के चर्चित पर्यटन स्थल पहलगाम की बैसरन घाटी पर हुए आतंकी हमले को केंद्र सरकार की नाकामी करार दिया| उन्होंने कहा कि एक सिर के बदले दस सर लानें वाले अब कहाँ हैं| सरकार आतंकबाद के खात्मे के लिए कोई कार्य नही कर रही |

सपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव के माधौपुर स्थित आवास पर पंहुचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि घटना संवेदनशील है| इस तरह की घटना को सरकार को रोंकनें का कार्य करना चाहिए| इस तरह की घटना होना सरकार की नाकामी है| सरकार पहलगाम की घटना को गंभीरता से ना लेकर अपनी राजनैतिक रोटी सेक रही है| इधर घटना हुई और उधर पीएम मोदी चुनावी रैली कर रहें है| उन्होंने कहा कि आतंकवाद का अभिप्राय किसी जाति-धर्म व विचार धारा से नही है| सरकार इसे रोंकनें के लिए आगे क्यों नही आयी| पुलवामा में हुए दर्दनाक आतंकी हमला इसका
प्रतीक है| उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिये बिना कहा कि जब सत्ता में नही थे तो एक सिर के बदले दस सिर लानें की बात कहते थे| दस सिर लाने वाले अब कहां हैं ? चीन कब्जा कर रहा, पाकिस्तान कब्जा कर रहा सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित नही कर पा रही है| उन्होंने आरोप लगाया की हमला साजिशन हुआ है| धर्म पूंछकर गोली मारने की बात गलत है| सरकार नें देश की जनता को दहशत में लानें का कार्य किया है| उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि हमारे बीएसएफ के जबान पाकिस्तान में पकड़ा गया है, उसे वापस लानें का कार्य सरकार करे|
40 साल में सरकार बंद नही कर पायेगी सिंधु नदी का पानी
सपा प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि सिंधु जल संधि होनी चाहिए| लेकिन उस मुद्दे पर सरकार कर क्या रही है| इसके पहले भी तमाम समझौते हुए| समझौते पर सरकार अडिग रहे | सरकार अभी कुछ कर रही कल कुछ कर रही, कल हिन्दू-मुस्लिम, मन्दिर-मस्जिद कर देगी| सरकार के पास यही काम है|
सरकार सिन्धु जल समझौता को रोकनें के लिए योजना नही है| सरकार को अगले 40 साल लग जायेंगे सिंधु का पानी रोंकने में| सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, डा. नबल किशोर शाक्य,युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र यादव (सिरोली), जिला सचिव राजन यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष कन्नौज अंशु यादव विवेक यादव आदि रहे|
एसबी पब्लिक पंहुचे सपा प्रदेश अध्यक्ष

याकूतगंज कानपुर रोड स्थित एसबी पब्लिक स्कूल पंहुचे| जहाँ प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल नें सपा मीडिया प्रभारी विवेक यादव के परिजनों से भेट की| स्कूल की चेयरपर्सन स्नेहा यादव ने विद्यालय के सम्बन्ध में जानकारी ली|