ममेरे भाई की हत्या में तीन का चालान

0
660

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) ममेरे भाई की गला रेतकर हत्या किये जानें मामले में पुलिस नें मुख्य आरोपी सहित तीन का चालान किया गया है|
जनपद हरदोई के थाना पाली कुआंडांडी निवासी सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस नें सुनिल के पुत्र 35 वर्षीय दीपक की गला रेतकर हत्या किये जानें के मामले में मुकदमा दर्ज किया है| सुनील नें अपनी बहन के पुत्र श्यामवीर पुत्र राधाकृष्ण व उसके दोस्त दीपू पुत्र मुकेश निवासी सवितापुर फतेहगढ़ व मफूल पुत्र वीरपाल निवासी सुंदरपुर कटरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है| श्यामवीर से तो पुलिस कई दिनों से पूंछतांछ कर रही थी| लेकिन उसके बाद पुलिस नें दीपू व मनफूल को भी गिरफ्तार किया था| मनफूल व दीपू की निशान देही पर ही पुलिस नें बालू में दबा दीपक का शव बीते दिन बरामद किया गया था| शनिवार को पुलिस नें श्यमावीर व उसके दोस्त दीपू व मनफूल का चालान किया है| तीनों को जेल भेजा जायेगा|


[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]