फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ हर किसी में गुस्सा दिखाई दे रहा है।
शुक्रवार को विभिन्य संगठनों ने इनके पुतले फूंककर पहलगाम की आतंकी घटना पर विरोध जताया। हर किसी ने केंद्र सरकार से आतंकवाद का खात्मा करने की मांग की।
बॉबी दुबे के आवाहन पर साहबगंज़ चौराहा पर बाजार बंदी के साथ ही पाक का पुतला फुंका गया| बाबी दुबे नें कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जो घटना हुई है वो देश को झकझोर कर रख देने वाली जघन्य घटना है। ऐसी घटना की पुरजोर निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकवादियों व पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की| राजू भारद्वाज,रवि चौहान, कुलदीप गुप्ता, कुलभूषण श्रीवास्तव रहे|
पसमांदा समाज नें भी फूंका पुतला 
जेएनआई नगर संवाददाता: ऑल इंडिया पसमांदा समाज की बैठक दोपहर साहबगंज चौराहे स्थित भारत नर्सिंग होम के सामने कैथे वाली मस्जिद छावनी में जिला संयोजक अमीन अहमद अंसारी के आवास पर बैठक हुई| शाम को आमिर खलीफा पूर्व सभासद के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ पुतला चौक पर फूंका गया| प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शाकिर अली मंसूरी एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव मोहम्मद राशिद अल्वी,महासचिव मोहम्मद शकील मंसूरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अफाक अली, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रमजान मंसूरी एवं प्रदेश प्रवक्ता जनाब हाजी मोहम्मद फ़ज़ल मंसूरी रहे | नई कार्यकारिणी का गठन कर सभी पदाधिकारी का स्वागत किया गया| 


पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, पुतले फूंके
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



