पहलगाम आतंकी हमले के बाद सऊदी की यात्रा छोड़ भारत लौटे पीएम मोदी,एक्शन की तैयारी

0
764

नई दिल्ली:जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में ही समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री बुधवार सुबह ही दिल्ली लौट आए हैं|उन्होंने दिल्ली पहुंचते ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की गंभीरता को देखते हुए एक उच्चस्तरीय आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल,विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंगलवार को कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकवादियों ने घातक हमला किया,जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में अधिकतर पर्यटक बताए जा रहे हैं।

यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे बड़ा और जानलेवा आतंकी हमला माना जा रहा है। पूरे देश में इस हमले के खिलाफ गम और गुस्से का माहौल है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]