Friday, April 18, 2025
spot_img
HomeFARRUKHABAD NEWSतेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान

तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को देर शाम आई आंधी और बारिश फिर शहर से लेकर देहात तक बिजली ले उड़ी। कई स्थानों पर होर्डिंग्स, पेड़ आदि बिजली लाइनों पर गिर गए। करीब आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर फाल्ट के कारण बाधित बिजली आपूर्ति को सुचारू कराने के लिए बिजली कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। कई इलाकों में तो आधी रात बाद जाकर बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। जबकि कुछ गांवों में फाल्ट ठीक नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।

शहर के कादरी गेट पांचाल घाट मार्ग पर लिंजीगंज निवासी संतोष वर्मा की सर्विस सेंटर की दुकान है| बीती रात उनकी कार सड़क किनारे सर्विस सेंटर पर खड़ी थी| उसी दौरान विशाल नीम का पेड़ उसके ऊपर गिर गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी| वहीं कादरी गेट पर लगा नगर पालिका का द्वार भी उखड़ कर सड़क पर गिर गया , जिससे बमुश्किल उसे हटाया गया | फर्रुखाबाद स्टेशन पर लगा तिरंगे का खम्भा भी टूट कर जमीन पर आ गया| आंधी आई और बारिश हुई तो जिलेभर में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजलीघरों से एहतियात के तौर पर भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बेबर रोड पर पेड़ गिरनें से विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी| बीती रात व शनिवार सुबह से ही बिजली कर्मी नये पोल लगानें और सप्लाई ठीक करनें में लगे रहे| कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश में बोर्ड, होर्डिंग्स गिर गए थे। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर और बड़ी टहनिया टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गई थी। देर रात में कुछ इलाकों में बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग करके बिजली लाइनों पर गिरे पेड़ों और फ्लैक्स को हटाया।
भारी पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टला
फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर पाल नगला रखा रोड पर सर्वेश पाल का मकान है| मकान के बाहर दशकों पुराना पाकड़ का विशाल पेड़ खड़ा था| पेंड के नीचे उनकी गायें बंधी थी| अचानक तेज आंधी और बारिश से पेड़ गायो के ऊपर से सड़क पर जा गिरा| लेकिन गलिमत रही की गायों को कोई नुकसान नही हुआ| जिला वन अधिकारी राजीव कुमार नें बताया कि सडकों पर से पेंड हटानें का कार्य तेजी से चल रहा है| पाकड़ का पेड़ भी काटकर हटाया जायेगा|
आंधी और बारिश से फसलों को भारी नुकसान
कई दिनों तक गर्मी से बुरी तरह झुलसाने के बाद मौसम में आया बदलाव कहर बनकर टूटा है। आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि से अन्नदाताओं को भारी नुकसान हुआ है| खेत में पानी भरने से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा व बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे खेतोंं में कटी पड़ी किसानों की गेहूं की फसल भीग गई। वहीं, तेज हवा से गेहूं व मक्का खेतोंं में पसर गया। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए और भारी नुकसान हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments