लखनऊ:भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी के साथ लू चलने की सम्भावना व्यक्त की है|मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से अगले पांच दिनों के लिए मौसम खासा गर्म रह सकता है।आठ अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दिखाई पड़ने की संभावना है। जिसके प्रभाव के चलते मौसम में हल्का बदलाव आने की सम्भावना है| इस दौरान गर्मी से बचाव के लिए खूब पानी पिएं और शरीर को ठंडा रखने के लिए अन्य पेय पदार्थों का भी सेवन करते रहे,धूप में निकलने से बचें यदि निकले तो छाते टोपी या अन्य तरीकों से खुद को धूप से बचाएं|भारी व्यायाम करने से बचें,खासकर दिन के गर्म समय में अधिक व्यायाम हानिकारक हो सकता है|
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त देखने को मिलेगी। वहीं रात के पारे में भी बढ़ोतरी आएगी।
तपिश भरी धूप छुड़ाएगी पसीना,लू से जनजीवन होगा त्रस्त
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



