‘एसपीईएल प्रोग्राम’ के तहत विद्यार्थियों को दी पुलिसिंग की जानकारी

0
355

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जनपद पुलिस ने ‘एसपीईएल प्रोग्राम’ के तहत विद्यार्थियों को पुलिसिंग के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी| इसके साथ ही सरकार की विभिन्य योजनाओं से भी अवगत कराया गया|
एएसपी डा. संजय सिंह की मौजूदगी में पुलिस लाइन सभागार में विद्यार्थियों को पुलिसिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्हें पुलिस प्रशासन, बीट पुलिसिंग, फुट पेट्रोलिंग, लॉ एंड ऑर्डर, प्रमुख त्योहारों पर पुलिस की व्यवस्था, पब्लिक डीलिंग, साइबर अपराध और मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राजेश द्विवेदी द्वारा ‘एसपीईएल प्रोग्राम’ के द्वितीय चरण के तहत विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियो को थाने की भौगोलिक स्थिति एव प्रारम्भिक ज्ञान, सीसीटीएनएस, एलआईयू, यूपी सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाएँ, साइबर क्राइम, डिजीटल अरेस्ट, सड़क सुरक्षा, आधुनिक पुलिस कार्यप्रणाली, 1930 साइबर हेल्प लाइन, 181 वूमेन हेल्प, 112 पुलिस इमरजेंसी सेवा आदि के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ साथ सामाजिक न्याय एवं सुरक्षा एवं पुलिस के सहयोग के लिये प्रेरित किया गया ।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]