फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में में वित्तीय वर्ष 2025-26 में गौशालाओं के बेहतर संचालन के लिये गौशालाओं के नोडल अधिकारियों व पशु चिकित्सको के साथ बैठक की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पूरे साल के लिये अभी भूसे की खरीद कर स्टोर बना कर रखे, गौवंश के खाने के लिये चरी व हरा चारा बोये, कृषि विभाग गौशालाओं को चारे का बीज उपलब्ध कराये, गौवंश को लू से बचाव के इंतजाम करें, छायादार पेड़ लगायें,नंदी व गायों को अलग-अलग बाड़ो में रखे, गौवंश का नियमित टीकाकरण कराये, गौवंश का नियमित चिकित्सीय परीक्षण कराये, सभी गौवंश की ईअर टैगिंग कराये, सभी गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगवायें। डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि प्रतिदिन आवारा गौवंश को पकड़ने की व्यवस्था करे। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा आदि अधिकारी रहे|
आवारों गौवंशों को प्रतिदिन पकड़ने की हो व्यवस्था: डीएम
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



