टनकपुर जा रही कार पेड़ से टकरायी, फर्रुखाबाद की सगी दो बहनों की मौत, एक ही परिवार के आधा दर्जन घायल

0
1425

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी में दर्शन करने के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमे बैठी दो सगी बहनों की मौत हो गयी| जबकि उसी परिवार के आधा दर्जन घायल हो गये|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुइयांबूट नगला खारबंदी निवासी योगेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ शुक्रवार शाम अपने घर से टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरी में दर्शन करने के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी कार शुक्रवार रात दो बजे थाना न्यूरिया क्षेत्र के मझोला से कुछ दूरी पर आगे निकली। तभी कार चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलने पर थाना न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी कार सवारों को न्यूरिया सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने 40 वर्षीय रत्नेश राठौर पत्नी योगेन्द्र सिंह, 61 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी अजयपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि बबलू उर्फ योगेन्द्र राठौर पुत्र रामपाल सिंह, 26 वर्षीय अंकुर उर्फ अमित पुत्र योगेन्द्र सिंह, 22 वर्षीय अनुराग पुत्र पुष्पेन्द्र, 15 वर्षीय नव्या पुत्री योगेन्द्र, 22 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी अंकुर उर्फ अमित, 10 माह की अनिका पुत्री अमित निवासी ग्राम कुइयांबूट नगला खैरबंदी घायल हो गये| मृतका पुष्पा के पुत्र श्यामू नें जेएनआई को बताया कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हो गया है| शवों को लेकर घर आ रहें हैं| रात लगभग 11 बजे तक घर पंहुचेंगे|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]