पुलिस को खींचकर लाठी-डंडो से पीटा, चार पर एफआईआर

0
457

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) झगड़े की सूचना पर गयी पीआरबी पर हमला बोलकर लाठी-डंडो से पिटाई कर दी गयी| जिससे एक सिपाही के गंभीर चोट आयीं| पुलिस मौके से जान बचाकर थानें आयी| पीड़ित पुलिस कर्मी की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|
पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) में सिपाही शुभम कुमार व गौरव कुमार की डियूटी थी| बीती रात दस बजे सोनी देवी पत्नी सोनू निवासी मदनपुर नें पीआरबी को सूचना दी कि उसके विरोधी पक्ष के लोग गाली-गलौज कर रहें हैं| सूचना पर पीआरबी मौके पर पंहुची| पीआरवी के सिपाही शुभम व गौरव सूचना देनें वाली महिला सोनी से बात कर रहें थे| आरोप है कि उसी दौरान पीड़िता के विरोधी अमर सिंह उर्फ राजू पुत्र रघुनाथ, टिकेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर, कनिश पुत्र बलवीर, श्याम सिंह उर्फ कन्हैया निवासी रघुनाथ सिंह निवासी मदनपुर नें दोनों पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे| पुलिस कर्मियों की वर्दी खीचकर लाठी डंडो से पिटाई कर दी गयी | जिससे सिपाही शुभम के सिर, कमर व कंधे में काफी चोट बतायी गयी है | दोबारा आने पर आरोपियों नें जान से मारनें की धमकी दी | पुलिस कर्मी मौके से किसी तरह जान बचाकर सरकारी गाड़ी से थानें पहुचे| मामले की विवेचना दारोगा रमेश सिंह को दी गयी है| प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है| आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है|
दो दिन में दूसरी बार पुलिस पर हमला
बीते दो दिनपूर्व राजेपुर में दबिश के लिए गयी पुलिस पर हमला किया गया | जिससे एक सिपाही घायल हुआ था| बीती रात मोहम्मदाबाद के महमदपुर में फिर पुलिस पर लाठी-डंडो से हमला हो गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]