हत्या में सजायाफ्ता की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की उपचार के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी| मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी| पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया|
जनपद उन्नाव के थाना औरास क्षेत्र के ग्राम बछौली मझरा खेड़ा निवासी 81 वर्षीय संजीवन लाल यादव हत्या के मामले में फतेहगढ़ के सेंट्रल जेल में सजा काट रहे थे| रामजीवन को 11 जुलाई 1983 को न्यायाधीश उन्नाव ने आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया था| वह उन्नाव जेल से 16 अप्रैल 2017 को उसे सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में दाखिल किया गया था| कैदी सजीवन यादव की हालत 23 मार्च को शाम स्वास्थ्य खराब होनें पर उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| जहाँ भर्ती किया गया| बीती रात उसकी 9:35 पर मृत घोषित किया गया| जेल प्रशासन के अनुसार बंदी का वीडियो ग्राफी के साथ चिकित्सकों नें पोस्टमार्टम किया| इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूर्ण करनें के बाद शव परिजनों के शुपुर्द कर दिया गया|