फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन क्रिश्चियन इण्टर कालेज मैदान बढ़पुर में किया गया| जिसमे 169 जोड़ो की शादी, एक जोड़े का निकाह किया है |
सामूहिक विवाह में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का और प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक गरीब परिवारों को इसका लाभ मिले। सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव योजनाएं संचालित कर रही है। इससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी सम्मानपूर्ण ढंग से अपनी बेटी का विवाह कर सकता है। वर-वधू को उपहार के रूप चांदी की पायल, चांदी की विछिया, प्रेशर कुकर, ट्राली बैग इत्यादि 10 हजार की आवश्यक सामग्री वितरण किये गये। समस्त वर-वधू को अधिकारियों द्वारा सामूहिक विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये गये| विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य,जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, बीजेपी जिला महामंत्री डीएस राठौर आदि प्रमुख रूप से रहे|

