फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व राज्यमंत्री को फर्रुखाबाद विधान सभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में न्यायाधीश ने दोष मुक्त कर दिया है| दोष मुक्त होने के बाद पूर्व राज्यमंत्री ने न्यायपालिका का धन्यवाद दिया|
साल 2017 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से अमृतपुर विधान सभा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उलंघन करने का मुकदमा तत्कालीन दारोगा अतुल कुमार लखेरा ने फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराया था| जिसमे कहा था कि 27 जनवरी 2017 को समाजवादी पार्टी से अमृतपुर विधान सभा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने आए थे कलेक्ट्रेट परिसर की 100 मीटर सीमा में वह समर्थकों के साथ घुस आए जुलूस व नारेवाजी भी की गई मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की विवेचक ने विवेचना पूरी कर नरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया| मामले की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही थी| न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी साक्ष्य ना मिलने पर पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव को दोष मुक्त कर दिया है|
पूर्व राज्यमंत्री चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में वरी



