अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) साली की शादी में शामिल होनें जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी 35 वर्षीय आशीष मौर्य पुत्र वर्षलाल मौर्य बीती रात लगभग 10:30 बजे साइकिल से अपनी ससुराल उबरी खेड़ा जा रहा था | उसी दौरान थाना कमालगंज के जायका होटल के निकट किसी अज्ञात वाहन नें उसको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी| आगामी 18 फरवरी को मृतक आशीष की साली सोनम की बारात आनी थी|जिसकी शादी में शामिल होनें वह जा रहा था| आशीष की मौत की सूचना पर उसकी पत्नी रूबी, बेटी प्रिंसी बीते लगभग 15 दिन पूर्व ही विवाह में शामिल होनें के लिए चले गये थे| परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया| मृतक एक देशी शराब ठेके पर कैंटीन पर काम करता था|

आशीष मौर्य पुत्र वर्षलाल मौर्य निवासी मोहल्ला ग्रामगंज कल शाम मोटर साइकिल से लगभग 10:30 अपने घर से अपनी ससुराल उबरी खेड़ा के लिए निकला था थाना कमालगंज के अंतर्गत जायका होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई आशीष की 18 तारीख को साली सोनम की बारात आनी थी जिसको लेकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था पत्नी रूबी व बेटी प्रिंसी लगभग 15 दिन पूर्व ही अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए चले गए थे परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया मृतक एक देसी शराब के ठेके पर कैंटीन पर काम करता था