गंगा में डूबे चचेरे भाईयों का चार दिन बाद भी सुराग नही

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) चार दिन पूर्व गंगा में डूबे चचेरे भाईयों का अभी तक चल रहे रेस्क्यू के बाद भी पता नही लगाया जा सका है| परिजनों में शोक की लहर बनी हुई है|
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी 18 वर्षीय विवेक कुशवाह पुत्र अशोक कुशवाह अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय मोहित पुत्र संतराम कुशवाह पांचाल घाट गंगा पुल के निकट बीते 13 फरवरी को डूब गये थे| पीएसी बरेली एचसी अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोर लगातार चचेरे भाईयों की तलाश में जुटें हैं| दोनों की गंगा में लगभग 8 किलोमीटर तक तलाश की गयी| लेकिन लगभग चार दिन बाद भी उनका सुराग नही लगा है| पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा नें बताया कि दोनों की तलाश की जा रही है| अभी सुराग नही मिला है|