फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) आलू लेकर जा रहा ट्रक अचानक पलट गया| जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम महेशपुर के निकट टैम्पों को बचाने के चक्कर में आलू लेकर मथुरा जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया| जिससे भगदड़ मच गयी| मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी मौके पंहुचे और घायल चालक कन्हैया पुत्र रामनिवास को सीएचसी में भर्ती कराया|
आलू लदा ट्रक पलटा,चालक घायल, बड़ा हादसा टला



