समाधान दिवस में राजस्व की सर्वाधिक शिकायतें

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया|
संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 23,पुलिस की 09,विकास विभाग की 01,विद्युत विभाग की 09 व अन्य विभागों की 09 शिकायते कुल 51 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे| अमृतपुर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 23 फरियादी मौके पर पंहुचे| एक समस्या समाधान मौके पर हुआ|