नई दिल्ली:दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अप्रत्याशित रहे हैं|कई वीआईपी सीटों पर भी आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त मिली है| जिसमे अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं जबकि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी 675 वोटों से चुनाव हार गए हैं|सिसोदिया ने अपनी हार स्वीकार कर ली है और बीजेपी के उम्मीदवार को जीत की बधाई दी है|मनीष सिसोदिया के साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी नई दिल्ली सीट से हार मिली है| पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं|मालवीय नगर से सोमनाथ भारती बड़ी हार की ओर बढ़ते दिख रहे हैं| दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में बीजेपी को 48 सीटों पर बढ़त है और आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है|
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की हार से आप के सपनों पर फिरी झाड़ू

