जिले की नदियों में खण्ड बना कर मत्स्य जीवी सहकारी समितियो हो गठन: मंत्री संजय निषाद

0
515

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद पंहुचे प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री डा० संजय कुमार निषाद जिलाधिकारी अशुतोश कुमार द्विवेदी को जनपद में प्रवाहित नदियो में खण्ड बना कर मत्स्य जीवी सहकारी समितियो का गठन किया जानें के निर्देश दिये|
मंत्री नें कहा कि मत्स्य विकास निधि में जमा धनराशि को शिक्षण एवं प्रशिक्षण हेतु डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जायें व जनपद में प्रवाहित नदियो में खण्ड बना कर मत्स्य जीवी सहकारी समितियो का गठन किया जायें व मत्स्य आखेट हेतु नीलामी की जायें| मत्स्य पालको एवं मत्स्य गतिविधी से जुडे मछुआ समुदाय के लोगो का मछुआ दुर्घटना बीमा योजना में पंजीकृत करके उनको बीमा स्वीकृत पत्र वितरित किये जायें। मत्स्य विभाग की परिसम्पत्ति मत्स्य आस्थान विजौरी ग्राम विजौरी विकास खण्ड नवाबगंज का सीमांकन कराते हुये मनरेगा द्वारा तालाबो का निर्माण कराया जायें, जिससे मत्स्य आस्थान की नीलामी की जा सकें। मत्स्य पालको एवं मत्स्य गतिविधि से जुडे लोगों का मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा स्वीकृत कराया जायें। मत्स्य विभाग में सचालित योजनाओ का प्रचार-प्रसार किया जाए। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनाक 01 फरवरी 2025 से दिनांक 15 फरवरी 2025 तक लिये जा रहे है जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर आवेदन कराये जायें। डीआईजी/एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ अरविन्द मिश्रा आदि अधिकारी रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]