अयोध्या में युवती की हत्या में गरमाई सियासत,सपा नें निकाला कैंडिल मार्च

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूपी के अयोध्या में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती का शव नाले के पास नग्न अवस्था में मिला था। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। अब इस मामले में सियासत तेज में हो गई है। अयोध्या में दलित बालिका के साथ बलात्कार के बाद हत्या हो जानें के खिलाफ सपा महिला सभा नें कैंडिल मार्च निकाल कर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की|
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के नेतृत्व में नेलपुर तिराहे से लेकर मसेनी चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। महिला सभा की महिलाओं ने एकजुट होकर दलित की बेटी का बलात्कार करने एवं हत्या करने के आरोपी पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर उसे फांसी दिए जाने की मांग की है| उन्होंने कहा कि आज लाखों लोगों की बेटियां घर से निकलने में डर महसूस करती हैं कि पता नहीं कौन सरफिरा उसे उठा कर ले जाए और उसका बलात्कार कर हत्या कर दे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को अपने पद से त्यागपत्र देने के लिए मांग की। प्रदेश सचिव रागिनी यादव ने विचार रखे| सुधा वर्मा नगर उपाध्यक्ष, संध्या शंखवार नगर उपाध्यक्ष, पूजा कठेरिया मौजूद रहीं।