गोली लगने से घायल सराफा मुनीम का 24 घंटे बाद भी नही हुआ मेडिकल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सराफा व्यापारी के मुनीम के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था| उसके पैर में गोली मारी गयी थी| घटना के बाद से चार अस्पताल बदले गये लेकिन अभी तक 24 घंटे गुजर जानें के बाद भी पीड़ित का मेडिकल नही हुआ|
बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलुपुर निवासी इकबाल खान की कस्बा बाजार में तिवारी मार्केट में सराफा की दुकान है| जिस पर ग्राम करनपुरदत्त निवासी रामौतार उर्फ कल्लू पुत्र राम डायल मुनीम का कार्य करता है| जिसको कार सबारों नें जांघ में गोली मारकर घायल किया था| उसकी एक लाख 70 हजार रूपये व जेबरात का बैग लूट लिया था| पुलिस नें घायल को सीएचसी राजेपुर में भर्ती कराया| जिसके बाद पुलिस की अभिलेखीय कमी के चलते उसे बिना मेडिकल के लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| लोहिया अस्पताल में ईएमटी सूरज नें घायल कल्लू को बीती रात 8:05 बजे लोहिया के आपातकालीन वार्ड में भर्ती किया| जहाँ डा. अभिषेक चतुर्वेदी नें उसका उपचार किया| उसके बाद उसे वार्ड में भर्ती किया गया| रात में ही मरीज को परिजन निजी नर्सिग होम में लेकर गये| जहाँ चिकित्सक नें हाथ खड़े कर दिये| जिसके बाद घायल कल्लू को परिजन फिर लोहिया अस्पताल लेकर आये| लगभग 11:30 बजे उसे हायर सेंटर रिफर किया गया| राजेपुर सीएचसी प्रभारी प्रमित राजपूत नें बताया कि घायल लगभग 6:45 बजे सीएचसी पर लाया गया, लगभग 45 मिनट तक सीएचसी पर दौराने उपचार रहा| पुलिस की तरफ से कोई अभिलेख उपलब्ध ना करानें के चलते मेडिकल नही हो सका| उन्होंने रिफर पर्ची पर इसका जिक्र भी किया है| थानाध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी नें बताया कि चिकित्सक इलाज कर रहा था, उन्होंने रिफर कर दिया| उन्हें मेडिकल कराना चाहिए था| सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय नें बताया कि उनकी कुंभ डियूटी लगा दी गयी है | वह जिले से निकल भी गयें है, इस मामले की उनके पास कोई जानकारी नही है| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह को इस संबध में फोन किया गया तो उनका फोन नही उठा|