लोहिया के चिकित्सक नें अबैध वसूली कर निजी अस्पताल में किया आपरेशन

0
522

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोहिया अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के द्वारा मरीज का अपने निजी अस्पताल में पैर का आपरेशन कर उससे अबैध बसूली किये जानें का आरोप लगा है| पीड़ित नें तहसील दिवस में चिकित्सक की शिकायत की है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला छत्तादलपतराय निवासी संजीव बाथम पुत्र राम किशन ने फतेहगढ़ के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित तहसील दिवस में शिकायत की| जिसमे कहा कि उसका पैर चायनीज मांझा में उलझने से वह छत से गिर गया था, जिससे उसकी पैर की एड़ी की हड्डी टूट गई थी, लोहिया अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज वर्मा दिखाया तो उन्होंने अपने निजी नर्सिग होम आरोगिता सुपर स्पेशलिटी में आपरेशन 10 हजार में करनें की बात कही| जिसके बाद उसे चिकित्सक नें अपने निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर दिया| आरोप है कि अस्पताल के कर्मियों ने आपरेशन के बाद में 25 हजार रूपये और जमा कराए उसके बाद छुट्टी कर दी| लेकिन दर्द में उसके कोई आराम नही मिला| जिसके बाद उसे फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया और उसका इलाज चला| मरीज संजीब नें आरोप लगाया कि चिकित्सक मरीजों को गुमराह कर अपने निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने का दबाव बनाता है। चिकित्सक को लोहिया से पदमुक्त करनें और उसके निजी नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त कर अभद्रता करने वाले उसके अस्पताल कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये | चिकित्सक नीरज वर्मा नें बताया कि मरीज आरोप गलत लगा रहा है| उनके पास सारे रिकार्ड है| उसे किसी नें नही बुलाया था वह खुद चलकर आया था|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]