फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) सराफा दुकान बंद कर व्यापारी के बेटे के साथ बाइक से जा रहे मुनीम के कार सबारों नें पैर में गोली मारकर हाथ से नकदी व जेबरात का बैग लूटकर फरार हो गये| सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और घायल मुनीम को सीएचसी में भर्ती कराया| पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है| 
थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलुपुर निवासी इकबाल खान की कस्बा बाजार में तिवारी मार्केट में सराफा की दुकान है| जिस पर ग्राम करनपुर दत्त निवासी रामौतार उर्फ कल्लू पुत्र राम डायल मुनीम का कार्य करता है| शनिवार शाम सराफा व्यापारी का पुत्र लक्की बाइक से दुकान बंद कर घर जा रहा था, पीछे मुनीम कल्लू बैठा था| सीएचसी में भर्ती कल्लू नें बताया कि नासा पुल के निकट कार से सबार होकर चार बदमाश आये और तीन के हाथ में तमंचे थे| उन्होंने बाइक की डिग्गी में गोली मारी, जिससे बाद लक्की अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया| पीछे बैठे मुनीम कल्लू की टांग में गोली मारी और उसके हाथ से रुपया व जेबरात का बैग लेकर फरार हो गये| घायल मुनीम कल्लू के अनुसार बैग में 1 लाख 70 हजार की नकदी और जेबरात थे| सूचना मिलने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीओ रविन्द्र नाथ राय, थानाप्रभारी योगेन्द्र सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और पड़ताल की| एसपी ने घायल से सीएचसी पंहुच कर पूंछतांछ की| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है| एसपी आलोक प्रियदर्शी नें बताया कि सीमाओं को सील कर चेकिंग करायी जा रही है| घायल खतरे से बाहर है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
ब्रेकिंग: कार सबार बदमाशों नें सराफा व्यापारी के मुनीम को गोली मार, नकदी जेबरात लूटे



