महाकुंभ नगर:मौनी अमावस्या हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है, और इस दिन संगम में स्नान का विशेष महत्व है।




ऐसा माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।मौनी अमावस्या का स्नान श्रद्धालुओं के लिए आत्मिक शांति और पवित्रता का प्रतीक है।स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रयागराज के साथ-साथ आसपास के दस जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
मेला क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स,और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन की मदद से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है।प्रशासन ने अखाड़ा मार्ग को सील कर दिया है,ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित किया जा सके। स्नान के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
आज रात आठ बजे से शुरू होगा मौनी अमावस्या का स्नान,10 जनपदों के डीएम-एसपी रहेगे तैनात

