चक्की की पटे में फंसकर बालिका की मौत

0
575

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) चक्की के पटे में उलझकर बालिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया |
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजू कुशवाहा घर में ही चक्की लगाकर व्यापार करते हैं| गुरुवार को उनकी 10 वर्षीय पुत्री आयुषी खेलते हुए चक्की की तरफ चली गयी उसी दौरान उसका दुपट्टा पटे में फंस गया, जिससे आयुषी की पटे में उलझ कर मौके पर ही मौत हो गयी| आयुषी की मौत पर घर में मातम पसर गया| मृतका की माँ मनोरमा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतका चार भाई बहनों में तीसरे नम्बर की थी| सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]