‘लोक’ को ताकत दे ‘तंत्र’ को किया मजबूत,आज अंतिम सफर पर मनमोहन सिंह

0
451

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधाममंत्री मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर दिन गुरुवार को हुआ। जिनकी उम्र 92 साल थी। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर शनिवार दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह के 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार सिख समुदाय की परंपराओं के साथ किया जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है ,कांग्रेस मुख्‍यालय से निगमबोध घाट तक मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा जाएगी,निगमबोध घाट पर मनमोहन सिंह का अंतिम संस्‍कार होगा|मनमोहन सिंह का अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ हो रहा है|कुछ देर में उनका पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंचेगा, जहां उनका राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया जाएगा|मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कांग्रेस के सभी वरिष्‍ठ नेता शामिल हुए हैं|पीएम नरेन्द्र मोदी भी अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होंगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]