प्रदेश में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

0
610

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड के साथ-साथ मौसम का मिजाज भी लगातार बदल रहा है। प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम बदलने वाला है। अब ठंड के साथ ही बारिश, ओलावृष्टि, कोहरा और शीतलहर का असर भी देखने को मिल सकता हैप्रदेश में लगातार तापमान में ग‍िरावट दर्ज की जा रही है। इससे ठंड का एहसास ज्‍यादा हो रहा है। बीते दिन को प्रदेश के कई जनपदों में भयंकर बार‍िश हुई। कई जगहों पर तो ओले भी पड़े। इससे ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। लोग अलाव का सहारा ल‍िए बैठे हैं। सुबह भी ठंड से सड़कों पर सन्‍नाटा देखने को म‍िला। आज शनिवार को भी उत्‍तर प्रदेश के कई ज‍िलों में मौसम व‍िभाग ने बार‍िश की संभावना जताई है। आसमान में बादलो में पहले ही डेरा डाल रखा है|
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताया क‍ि नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवांए भी चलेंगी। साथ ही ओले गिरने के भी आसार बन रहे है|वहीं 29 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 30 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रकोप से पश्चिमी यूपी से शुरू होकर 28 दिसंबर को लखनऊ सहित कई इलाकों में बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनेगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]