ट्रेन से आगे कूदकर मजदूर नें की खुदकुशी

0
209

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) ट्रेन के आगे कूदकर मजदूर ने जान दे दी| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जाँच पड़ताल की|

थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम शेखपुर रूस्तमपुर निवासी 20 वर्षीय राम लखन उर्फ बीपी पुत्र पप्पू जाटव ने शुक्रवार को थाना कमालगंज के ग्राम हुसैनपुर केएन पब्लिक स्कूल के लगभग सामने जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली| ट्रेन के गार्ड राजेश कुमार नें गेटमेंन 142/बी के हबाले शव कर दिया | सूचना मिलने पर भोजपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार व याकूतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]