पंचायत भवन में पंचायत सहायक नें लगायी फांसी

0
323

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता)पंचायत भवन के भीतर ही पंचायत सहायक नें फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना कंपिल के ग्राम पंचायत हकीकतपुर निवासी 23 वर्षीय राघवेन्द्र सिंह यादव पुत्र उमेश चन्द्र यादव उर्फ भूरे पंचायत सहायत के पद पर कार्यरत था। वह पंचायत घर हकीकतपुर में डिजिटल उपस्थिति दर्ज करानें आया था, निर्धारित समय के बाद भी वह घर नही पंहुचा तो उसके भाई मानवेन्द्र व अतेन्द्र देखने के लिए मौके आये तो राघवेन्द्र का शव रस्सी के सहारे छत के कुंडे में फाँसी के फंदे पर लटकता मिला। प्रधान मालती देवी के पुत्र आशुतोष की सूचना पर कम्पिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल| पुलिस नें शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

[adrotate banner="3"]



[adrotate banner="2"]