शादी के दौरान सिलेंडर की आग से दहेज का सामान स्वाहा

0
264

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) शादी के दौरान खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लगने से भगदड़ मच गयी| आग की चपेट में आनें से दहेज का सामान भी जलकर राख हो गया| थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर निवासी मुन्ना लाल पुत्र कुंदन लाल की पुत्री रिंकी की बारात 25 नवंबर को शमशाबाद के चिलसरा गांव से आई थी। पूरा घर अपनी-अपनी तैयारी कर रहा था। दूसरी तरफ खाना बनाया जा रहा था। बीती रात 9 बजे सिलेंडर से अचानक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी के निकट रखा दहेज का सामान बेड, कुर्सी, गद्दा, रजाई, व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

मुन्नालाल द्वारा बताया गया कि रात में केवल डायल 112 पुलिस मौके पर देखने आयीऔर कोई प्रशासन का अधिकारी अभी तक झांकने तक नहीं आया। गरीब परिवार का घर ही नहीं उजड़ा बल्कि अब बेटी के हाथों में रचाई जाने वाली मेहंदी का रंग भी फीका पड़ गया था। गांव के संभ्रात लोगों ने परिवार को धैर्य बनाए और शादी में सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने भी क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]