घने कोहरे ने कराया सर्दी का अहसास,सूरज हुआ मद्धम

0
534

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इस साल ठण्ड की शुरुआत सोमवार कोहरे के साथ हुई। फिर मंगलवार को कोहरा इतना घना था कि रोड पर वाहनों की रफ़्तार थमी हुई नज़र आई |जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के कारण उत्तरी हवाएं सीधे अंचल में दाखिल हुईं,जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया।बीते दिन से ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। घरों में भी पंखें चलना बंद हो गए।

[adrotate banner="3"]


मंगलवार को घने कोहरे के साथ दिन में भी ठंड की शुरुआत हुई। शहर में सीजन का यह पहला घना कोहरा था।सुबह के समय वाहनों की हेडलाइटें जलती हुई नजर आईं। कोहरे के कारण सूरज भी देरी से करीब 11 बजे निकले। इसके अलावा धूप भी कमजोर रही। इसके चलते उत्तरी हवाओं ने दिन में ठंडक का अहसास कराया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन इसी प्रकार पारे में गिरावट का सिलसिला चलेगा। इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के रुख में परिवर्तन हो जाएगा।

[adrotate banner="2"]