फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलों में आज रविवार को भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाइयों के माथों पर तिलक कर बहनों ने दीर्घायु की कामनाएं की। बहनों को आकर्षक उपहार दिए गए। सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ गई थी। भाई जहां बहनों की ससुराल पहुंचे, वहीं बहनों ने भी मायके पहुंचकर परंपराओं को निभाया। 
भैया दूज का पर्व प्रेम का प्रतीक है और भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस दिन खुशियों से बहन-भाईयों की झोली भर जाती है। दीर्घायु की कामना होती है और सुरक्षा का संकल्प दिया जाता है। रविवार को भैया दूज पर्व को लेकर बहन-भाईयों में उत्साह था। विवाहित बहनें अपने मायके पहुंचकर परंपराओं निर्वहन किया। भाई की दीर्घायु के लिए 
माथों पर तिलक कर और मिठाई खिलाकर कामनाएं की। कभी किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए ईश्वर से कामनाएं की। वहीं भाईयों ने आकर्षक और मनमोहक उपहार देकर उनकी हमेशा रक्षा करने का संकल्प दिया। त्योहार को लेकर बाजारों में भारी भीड़ रही। गिफ्ट सेंटरों से आकर्षक उपहार खरीदे गए। कपड़े खरीदने को लेकर भी उत्साह 
रहा। मिठाई की दुकान पर भारी भीड रही। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई थी।
बच्चों में रहा त्योहार को लेकर उत्साह
छोटे बच्चों में भैया दूज के पर्व को लेकर उत्साह रहा है। ताली सजाकर उसमें सूखा गोला, सिंदूर और मिठाईयां रखी। उसके बाद पंरपराओं के अनुसार टीका किया और मिठाई से मुंह मीठा कराया। उसके बाद धनराशि या उपहार दिए गए। खेल-खिलौने लेकर छोटी बहनों में खूब मस्ती की।



भाइयों के माथों पर तिलक कर बहनों ने की दीर्घायु की कामनाएं



