खेलकूद प्रतियोगिता में कानपुर नगर अब्बल, फतेहगढ़ चारो खानें चित्त

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित कानपुर जोन की अन्तर्जनपदीय पुलिस कबड्डी कलस्टर(कबड्डी,खो-खो, फेसिंग एवं जिमनास्टिक) प्रतियोगिता का रविवार दोपहर समापन हो गया| विजयी टीम को पुरस्कार दिये गये |

बीते 18 अक्टूबर से शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता रविवार 20 अक्टूबर को समाप्त हो गयी| प्रतियोगिता में जनपद कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फतेहगढ़, झांसी, ललितपुर व जालौन की टीम नें भाग लिया| जनपद औरेया की टीम द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग न करके केबल प्रवेश शुक्ल जमा किया गया| प्रतियोगिता में कुल 145 महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों नें भाग लिया| जिसके कानपुर नगर नें कबड्डी, महिला कबड्डी, पुरुष खो-खो, महिला खो-खो में फतेहगढ़ की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया| सीओ रविन्द्र नाथ राय नें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार क वितरण किया|