नया गाँव में तनाव के चलते पुलिस तैनात, आरोपी फरार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन नाली विवाद के चलते झगड़े के दौरान ह्रदयगति रुकने से वृद्धा की मौत हो गयी थी| फिलहाल गाँव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गयी है| वहीं मामले की जाँच की जा रही है| अभी मुकदमा दर्ज नही हुआ है|

थाना क्षेत्र के ग्राम नयागाँव निवासी 60 वर्षीय प्रेमा देवी भदौरिया का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद हो गया था| उसी दौरान प्रेमा देवी कीमौत हो गयी| परिजनों नें गला घोटकर हत्या का आरोप लगाया था| लेकिन पोस्टमार्टम में ह्रदयगति रुकने से मौत होने की पुष्टि हुई| वहीं दोनों पक्षों के घर आपने सामने होने के चलते तनाव क माहौल है| लिहाजा सुरक्षा को देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है| आरोपी पक्ष मौके से फरार है|
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ह्रदयगति से मौत की पुष्टि हुई है| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर आनें पर विधिक कार्यवाही की जायेगी|