खबर का असर: शहर में यातायात पुलिस ने चलाया कार्यवाही का डंडा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)त्योहारों में भी शहर की मुख्य सड़कें जाम की झाम से लबालब चल रही थी | समस्या गंभीर थी| लिहाजा जेएनआई न्यूज पर जाम क खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया| जिसके बाद रविवार को ही यातायात पुलिस सक्रियता बढा दी और सड़क पर गलत तरह से खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गयी|

खबर का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें शहर के लाल दरवाजे से लेकर चौक तक अभियान चलाया | जिसके तहत सड़क पर दुकान लगाये व्यापारियों को पीछे कराया | जो चार पहिया, दो पहिया या तीन पहिया वाहन सड़क पर अमानक तरीके से खड़ा मिला उसके खिलाफ कार्यवाही कर दी गयी| जिससे हड़कंप मच गया| लिहाजा रविवार को नगर में लोगों नें काफी दिनों बाद जाम ना लगने से राहत की साँस ली| टीआई नें सभी व्यापारियों को सलाह दी की दुकान पर आनें वले ग्राहकों के वाहन ठीक से खड़े कराए जिससे निकलने वालों को असुबिधा ना हो| इसके साथ ही ट्राफिक के सिपाहियों को भी हिदायत दी की किसी गली से भी वाहन निकल कर शहर के मुख्य मार्ग पर प्रवेश ना करे|
यातायात प्रभारी नें जेएनआई को बताया कि शहर को जाम मुक्त करानें का प्रयास किया जा रहा है| अभियान लगातार जारी रहेगा|
इस खबर पर हुई कार्यवाही- शहर में लगा भीषण जाम, जूझते दिखे लोग