धूमधाम से निकाली धम्म यात्रा, बिसरी देवी का भी हुआ पूजन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(संकिसा संवाददाता) कड़ी सुरक्षा के बीच बुद्ध महोत्सव के तहत धम्मा लोंको बुद्ध विहार से धम्म यात्रा निकाली गयी। इसके साथ ही पुलिस की कड़ी निगरानी में सनातन से जुड़े लोगों नें विवादित टीले पर बिसरी देवी की पूजा कर प्रसाद का वितरण किया गया|

महोत्सव के आयोजक कर्मवीर शाक्य ने पंचशील ध्वज लहराकर यात्रा का शुभारम्भ किया| यात्रा के साथ भारी पुलिस बल लगाया गया| भंते डा. धम्मपाल महाथैरो के नेतृत्व में बुद्ध समर्थकों ने स्तूप की परिक्रमा की। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा भी समर्थकों के साथ पूजन करने पहुंचे। उन्होंने स्तूप पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया| इसके बाद मां विसारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित अन्य सनातनियों के साथ पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के मध्य उन्होंने विवादित टीले पर माँ विसरी देवी के मंदिर में खीर पुड़ी का प्रसाद चढ़ाया और पूजन आरती के बाद प्रसाद का वितरण भी किया| जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह आदि ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया|